07 Oct 2026
Apex Gazette Daily
Apex Gazette Daily
Latest News & Updates
स्वच्छता

मुरादाबाद की मंसूरी कॉलोनी में नगर निगम का सफाई अभियान, नालियां साफ कर किया एंटी लार्वा छिड़काव

07 Oct 2026 admin
मुरादाबाद की मंसूरी कॉलोनी में नगर निगम का सफाई अभियान, नालियां साफ कर किया एंटी लार्वा छिड़काव

मुरादाबाद के वार्ड 69 की मंसूरी कॉलोनी में नगर निगम की टीम ने बुधवार को हाशमी मस्जिद के पास सफाई अभियान चलाया।

मुरादाबाद की मंसूरी कॉलोनी में नगर निगम का सफाई अभियान, नालियां साफ कर किया एंटी लार्वा छिड़काव

सफाई इंस्पेक्टर सुशील भारद्वाज के निर्देश पर कर्मचारियों ने इलाके की नालियां साफ कीं और गंदगी हटाई। मच्छरों के लार्वा पर रोक के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव भी किया गया।

अभियान के दौरान कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों से अपने आसपास सफाई रखने और नालियों में कचरा न डालने की अपील की।