07 Oct 2026
Apex Gazette Daily
Apex Gazette Daily
Latest News & Updates
हत्या

बीफार्मा छात्र हत्याकांड: 25-25 हजार के दो इनामी आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

07 Oct 2026 admin
बीफार्मा छात्र हत्याकांड: 25-25 हजार के दो इनामी आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

चौकाबाग मोहल्ले में 28 सितंबर की रात शराब की दुकान के बाहर चाकू मारकर बीफार्मा छात्र भूपेंद्र उर्फ छोटू (25) की हत्या के मामले में वांछित 25-25 हजार के दो इनामी आरोपियों पंकज सहरिया और अजय अहिरवार को पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

बीफार्मा छात्र हत्याकांड: 25-25 हजार के दो इनामी आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

पुलिस की जवाबी फायरिंग में पंकज के पैर में गोली लगी, जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मौके से तमंचा, कारतूस और हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद हुआ।

मसौरा कलां निवासी भूपेंद्र की करीब आधा दर्जन आरोपियों ने हत्या की थी। एसपी संजीव कुमार बाजपेई ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की थीं।