गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में लाइक और व्यूज के चक्कर में दो दोस्तों ने दारोगा और वकील की ड्रेस पहनकर सरेराह मारपीट और गाली-गलौज करते हुए रील बनाई।

नकली झगड़े को असली समझकर राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग बीच-बचाव के लिए दौड़ पड़े।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि ज्यादा से ज्यादा व्यूज पाने के लिए उन्होंने यह रील बनाई थी।
