07 Oct 2026
Apex Gazette Daily
Apex Gazette Daily
Latest News & Updates
राजनीति

सपा ने फोड़ा ‘भाजपा के पाप का घड़ा’, कई जिलों में प्रदर्शन कर उठाए बेरोजगारी-महंगाई के मुद्दे

07 Oct 2026 admin
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट: सपा का सिंबल मिलने पर संजयन त्रिपाठी को दोबारा भरना पड़ा पर्चा

सपा की स्थापना के 34 साल पूरे होने पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में ‘सपा के पाप का घड़ा’ फोड़े जाने के जवाब में सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में प्रदर्शन कर ‘भाजपा के पाप का घड़ा’ फोड़ा।

सपा ने फोड़ा 'भाजपा के पाप का घड़ा', कई जिलों में प्रदर्शन कर उठाए बेरोजगारी-महंगाई के मुद्दे

मुजफ्फरनगर में सपा नेता शमशेर मलिक ने कहा कि भाजपा के पाप का घड़ा भर चुका है और 2027 में जनता वोट की चोट से इसे फोड़ेगी। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आरोपों के विरोध में है।

प्रदर्शन में पेपर लीक, बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याएं, महिला सुरक्षा और शिक्षा के व्यापारीकरण जैसे मुद्दे उठाए गए।