07 Oct 2026
Apex Gazette Daily
Apex Gazette Daily
Latest News & Updates
निरीक्षण

पीलीभीत: डीएम ने निर्माणाधीन ड्रग वेयरहाउस का किया निरीक्षण, समय से काम पूरा करने के निर्देश

07 Oct 2026 admin
सहारनपुर आरटीओ दफ्तर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का औचक निरीक्षण, कई फाइलें साथ ले गए

पीलीभीत के जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सोमवार को जिले में बन रहे ड्रग वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया और निर्माण की प्रगति का जायजा लिया।

पीलीभीत: डीएम ने निर्माणाधीन ड्रग वेयरहाउस का किया निरीक्षण, समय से काम पूरा करने के निर्देश

डीएम ने कार्यदायी संस्था से लंबित कार्यों की जानकारी ली और सभी काम तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे कराने के निर्देश दिए।

संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि धनराशि मिलते ही खिड़कियों में ग्रिल, पैनल और अग्निशमन उपकरण लगाने समेत बाकी काम जल्द पूरे कर दिए जाएंगे।