चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के मरकनिया गांव में सोमवार को नहर में डूबने से 65 वर्षीय शामू राम की मौत हो गई। वह रोज सुबह नहर किनारे टहलने और व्यायाम करने जाते थे।

सोमवार सुबह जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। नहर किनारे उनकी लाठी और प्लास्टिक की बोतल मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
तलाश के दौरान उनका शव करीब छह किलोमीटर दूर नहर में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
